कोटद्वार, मई 17 -- नशा मुक्ति व किडनी लीवर बचाओ अभियान के संयोजक नंदलाल धनगर ने किडनी सुरक्षा के राष्ट्रीय मानकों को तय करने की मांग की है। कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस संबध में देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि देश के अस्पतालों में वर्तमान में मरीज को लगभग हर बीमारी के लिए एलौपथी दवा दी जाती है, जो एक रोग को तो ठीक कर देती है लेकिन रोगी एलौपैथी दवाओं के अधिक सेवन के कारण किडनी की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। लेकिन अभी तक किडनी सुरक्षा मानकों को तय नहीं किया गया है, जो व्यापक जनहित को देखते हुए आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.