कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। हैलट पीजीआई में किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारियों की सत्यता जानने के लिए शासन की टीम शुक्रवार को आएगी। केजीएमयू, पीजीआई, आरएमएल के विशेषज्ञों की टीम उपकरण समेत तमाम व्यवस्था का जायजा लेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के अनुसार, तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह आकर निरीक्षण करेगी। इनकी रिपोर्ट पर ट्रांसप्लांट को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...