बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता शहर के नरैनी रोड स्थित किडजी वीएनएमपीएस स्कूल में वार्षिक खेल दिवस स्पोर्टिका-2026 आयोजित किया गया। शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं चेयरमैन अरुण कुमार निगम, मुख्य अतिथि डा. सुनील कौशल, प्रधानाचार्य रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कौशल ने कहा कि बच्चों की परफॉर्मेंस से अधिक उनका जुनून और सहभागिता मायने रखती है। चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल प्रतियोगिताओं में ऑक्टोपस रेस, बटरफ्लाई रेस, टर्टल रेस, हर्डल रेस, रिले रेस सहित कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। विध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.