मेरठ, फरवरी 22 -- किठौर। किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग पर ईसापुर मोड़ के पास शुक्रवार देर रात दो ईको कार आमने-सामने से टकरा गईं। इसमें सात लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे में एक ईको जल गई। घायलों में नवविवाहित दंपति और उनके चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को हापुड़ के सुभाष नगर निवासी रवि पुत्र रोहताश की शादी थी। हस्तिनापुर के रहमापुर में बारात गई थी। शुक्रवार देर रात ईको चालक मनीष अपनी पत्नी सीमा, चार बच्चों, दूल्हा रवि, दुल्हन पायल और उनके रिश्तेदार राहुल पुत्र ज्ञानसिंह, उनकी पत्नी पूजा निवासी इकवारा, शशि पत्नी हरस्वरूप निवासी मौसमगढ़ बुलंदशहर को लेकर घर वापस लौट रहा था। किठौर-परीक्षितगढ़ मार्ग पर ईसापुर मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आई दूसरी ईको के चालक मुजाहिद पुत्र मेजर निवासी रा...