मेरठ, जनवरी 12 -- किठौर में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोमवार सुबह माहौल गरमा गया। एक पक्ष के सैकड़ों लोगों जमा हो गए और आक्रोशित भीड़ ने थाना घेर लिया। शाही इमाम गणमान्य लोगों के साथ थाने पहुंचे और विरोध जता रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। टिप्पणी करने वाले आरोपी के पिता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। किठौर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी कक्षा 9 के एक छात्र ने अपने सहपाठी के स्नैपचेट के जरिए पहले गाली-गलौज की और फिर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी ऑडियो वायरल होते ही किठौर के एक पक्ष में रोष फैल गया। सोमवार सुबह सैकड़ों लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे और वहां हंगामा किया। आरोपी छात्र के पिता ने कस्बे की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना हुसैन अहमद से बेटे की करतूत के लिए माफी मांगी। फिर शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.