मेरठ, नवम्बर 11 -- किठौर। कोर्ट से वांछित हिस्ट्रीशीटर वारंटी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे उन्हें सूचना मिली कि कोर्ट से वांछित अपराधी शेर अली उर्फ बब्बू पुत्र शराफत निवासी नंगली किठौर अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने पास तमंचा और एक कारतूस होना स्वीकार किया है। बाद में उसकी निशानदेही पर नंगली के जंगल में आम के बाग से इन्हें बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, शेर अली किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ मेरठ के किठौर, मुंडाली, हापुड़ के बाबूगढ़, हापुड़ देहात, गढ़मुक्तेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.