बदायूं, नवम्बर 30 -- बदायूं। त्योहारी सीजन खत्म हुई तो शादियों का दौर शुरू हो गया है। शहर से देहात तक मिलावटखोर सक्रिय हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग में सैंपलिंग किट खत्म होने से सैंपलिंग का कार्य रुक गया है। शासन से भी बजट नहीं दिया गया है। अब अधिकारी परेशान हैं कि किट कहां से खरीदें। कैसे छापामारी करें। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी जनपद में इन दिनों शांत है। खाद्य सुरक्षा विभाग छापामारी बंद करके केवल पंजीकरण लाइसेंस को कार्य कर रहा है। इसके दो कारण हैं एक तो पंजीकरण को लेकर अभियान चल रहा है दूसरा सैंपलिंग करने के लिए विभाग के पास किट नहीं है। बिना किट के सैंपल तो भर लेंगे लेकिन रखकर किसमें लैब तक भेजेंगे। सैंपलिंग करने वाली सभी किट खत्म हो चुकी हैं और शासन स्तर पर पत्राचार भी हमेशा की तरह किया जा चुका है। खाद्य विभाग जिला स्तर पर खरीदने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.