लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में गंभीर टीबी मरीजों की जांच प्रभावित है। किट खत्म होने से अस्पतालों में मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) की जांच पर संकट आ गया है। इसका खामियाजा टीबी के गंभीर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। एमडीआर टीबी का पता लगाने के लिए लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में सीबीनॉट व ट्रूनॉट मशीन से जांच की जाती है। लखनऊ के अस्पतालों में 23 सीबीनॉट व ट्रूनॉट जीन एक्सपर्ट मशीनें हैं। पांच अस्पतालों में सीबीनॉट व 18 ट्रूनॉट मशीन से एमडीआर टीबी जांच की व्यवस्था है। गुजरे करीब एक माह से सीबीनॉट मशीन की किट खत्म हो गई है। केंद्र सरकार की तरफ से किट की आपूर्ति की जाती है। किट न होने से एमडीआर की जांच प्रभावित है। सैकड़ों मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इलाज में भी अड़चन आ रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.