अंबेडकर नगर, अक्टूबर 1 -- किछौछा। किछौछा बाजार का ऐतिहासिक दशहरा मेला गुरुवार को आयोजित किया जाएगा, जहां बुराई का प्रतीक रावण के 40 फिट लंबे पुतले का दहन किया जाएगा। किछौछा रामलीला समिति (रजिस्टर्ड) के उपसंरक्षक सर्वजीतलाल जायसवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, भगवान शंकर व पवन पुत्र हनुमान समेत अन्य विग्रहों का नगर में भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के उपरांत शोभायात्रा जलालपुर रोड स्थित रावण वध मेला मैदान किछौछा पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.