अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- किछौछा। किछौछा दरगाह के कर्बला मैदान परसिर में शनिवार देर शाम को स्थानीय दुकानदारों और जायरीनों में किसी बात पर जमकर मारपीट हो गई। मारपीट से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। घायल होने वाले में जायरीन आशिक अली (32), शाकिब (20), अंजुम (32) सभी निवासीगण थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के हैं। इसके अलावा सत्यम (18) निवासी भेड़िया थाना बसखारी को गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा और कुछ लोग भी घायल हुए हैं। तीन जायरीन एक स्थानीय दुकानदार समेत कइयों का मेडिकल सीएचसी बसखारी में हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.