रुद्रपुर, जनवरी 31 -- किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा पुलिस ने 91 जिंदा कछुओं के साथ दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कछुओं को एटा यूपी से लाकर रुद्रपुर में बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे एसआई दिनेश चंद्र भट्ट पुलिस टीम के साथ ग्राम सुतईया की ओर गश्त पर थे। सुतईया तिराहे पर सड़क किनारे दो महिलाएं और दो पुरुष पिट्ठू बैग लिए खड़े दिखे। पुलिस वाहन देखते ही वे घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने चारों को रोककर तलाशी ली। उनके पास मौजूद पांच पिट्ठू बैग से कुल 91 जिंदा कछुए बरामद हुए। आरोपियों ने अपने नाम ओमा पत्नी महिपाल, कामिनी पत्नी दीपू निवासी निवासी आवास विकास कॉलोनी एटा यूपी, विष्णु पुत्र सुनील और सनी पुत्र महिपाल निवासी जवाहरलाल नेहरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.