रुद्रपुर, अगस्त 13 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वार्ड 16 में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने हाथों में तिरंगे लेकर वार्डवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। बुधवार को भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वार्ड 16 में इकट्ठे हुए। उन्होंने वार्ड में तिरंगा यात्रा निकालते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और वार्डवासियों से 15 अगस्त पर घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ घर-घर तिरंगा नारा तीन वर्षों में राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में गोल्डी गोराया, विवेक राय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.