रुद्रपुर, मार्च 17 -- किच्छा, संवाददाता। ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को मुख्य बाजार में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए। विरोध की आशंका के चलते निगम की टीम के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता को स्मार्ट सुविधा मिलेगी। अभियान के दौरान व्यापारियों ने निगम की टीम का सहयोग किया। सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) संजय कुमार तिवारी की अगुवाई में टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर मुख्य बाजार में स्मार्ट मीटर लगाए। इस दौरान ईई ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापारियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता प्रतिदिन मीटर में अपने यूनिट चेक कर अपनी बिजली की खपत को आवश्यकतानुसार कर सकते हैं। मोबाइल में भी मीटर की यूनिट देखने की सुविधा मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.