रुद्रपुर, मार्च 29 -- किच्छा, संवाददाता। संत झूलेलाल की जयंती पर शनिवार को नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शनिवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने झूलेलाल पार्क स्थित संत झूलेलाल मंदिर के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। इसके बाद ज्योत जलाकर पूजा-अर्चना की गई। डांडिया खेलने के साथ ही शहर में झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महाराणा प्रताप चौक होती आवास विकास में संपन्न हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। इस मौके पर झूलेलाल सेवा समिति के संरक्षक रविन्द्र ऐलानी, अध्यक्ष गुलशन सिंधी, उपाध्यक्ष विष्णुदास वासवानी, सुंदर साहनी, हरीश खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.