रुद्रपुर, जून 11 -- किच्छा में देवभूमि व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र की जाएगी। देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने नगर में संरक्षक मंडल का गठन कर चुनाव की प्रक्रिया की शुरूआत कर दी है। बुधवार को देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने नगर कार्यकारिणी के गठन के लिए गठित संरक्षक मंडल की घोषणा की। उन्होंने कहा नगर के सम्मानित व्यापारी महेंद्र गोयल, संजीव खन्ना, डा.राजेंद्र कामरा, राजा सुखीजा, सचिन चावला, राजेंद्र सेतिया, राकेश मल्होत्रा, विनोद सबरवाल, रोशन सिंघल, संदीप कक्कड़, नीरज नागपाल और अशोक कटारिया को संरक्षक मंडल में रखा गया है। संरक्षक मंडल नगर में सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को जोड़ने का काम करेगा। संरक्षक मंडल की सहमति से समिति का गठन कर सदस्यता को गति प्रदान की जाएगी। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.