रुद्रपुर, अगस्त 18 -- किच्छा। सत्ता पक्ष के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश व पूर्व विधायक संजीव आर्या के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी अनुपम सिनेप्लेक्स से डीडी चौक के लिए जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए निकले। उन्होंने डीडी चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नैनीताल समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ गुंडागर्दी पर आमादा है। भाजपा सरकार ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर तानाशाही की। कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विधायक प्...