रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- किच्छा, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के तारिफ ने कड़े मुकाबले में निर्दलीय अंकित को 11 वोटों से पराजित किया। तारिफ को 145 व अंकित को 134 मत प्राप्त हुए। शेष पदाधिकारी पूर्व में निर्विरोध विजयी हो चुके हैं। महाविद्यालय में कुल 332 मतदाता विद्यार्थी हैं। इसमें 286 छात्राएं और 86 छात्र मतदाता है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के तारिफ व निर्दलीय प्रत्याशी अंकित ने नामाकंन किया था। शनिवार को अध्यक्ष पद के पर हुए सीधे मुकाबले में कुल 281 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 203 छात्राओं व 78 छात्रों ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई छह राउंड की मतगणना के बाद तारिफ को कुल 145 व अंकित को 134 मत प्राप्त हुए। जबकि 2 मत अवैध घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने चुनाव परिणाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.