रुद्रपुर, जनवरी 30 -- किच्छा, संवाददाता। सिसई बंडिया निवासी एक पिकअप वाहन चालक ने फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 24 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी सिसई बंडिया पिकअप वाहन में चालक था। विक्रम सिंह के पड़ोस में उसकी बहन रहती है। बुधवार रात घर के सभी लोग बहन के घर गए थे। रात को जब वे वापस आए तो उन्होंने विक्रम को कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने आनन-फानन में विक्रम को फंदे से नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली के एसएसआई सतीश श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.