रुद्रपुर, जनवरी 5 -- किच्छा, संवाददाता। साइबर क्राइम ईस्ट गुरुग्राम, हरियाणा की टीम ने ग्राम गऊघाट से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने गुरुग्राम निवासी एक महिला के बैंक खाते से 40 हजार रुपये की साइबर ठगी की है। रविवार देर शाम साइबर क्राइम ईस्ट गुरुग्राम की टीम ने कलकत्ता पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गऊघाट में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश दी। इस दौरान ग्राम गऊघाट निवासी हसनैन अली पुत्र नबी शेर और जहांगीर आलम पुत्र जाने आलम को गिरफ्तार किया। किच्छा कोतवाली के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि गुरुग्राम में एक महिला के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी, जिसकी राशि आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी। जांच में हसनैन और जहांगीर की संलिप्तता सामने आई। साइबर क्राइम ईस्ट गुरुग्राम के एसआई रवि शंकर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ...