नई दिल्ली, फरवरी 2 -- घर-ऑफिस के कामों के बीच महिलाएं-पुरुष सफाई पर कम ध्यान दे पाते हैं और फिर किसी दिन अचानक सफाई करने बैठो, तो पूरा दिन निकल जाता है। अगर आप भी सफाई के मामले में पीछे रह जाते हैं, तो कुछ अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स को अपनाइये और अपनी जिंदगी को सरल बनाइये। इन क्लीनिंग हैक्स की मदद से आप किचन से लेकर बाथरूम तक की साफ-सफाई का जिम्मा उठा सकती है लेकिन मिनटों में काम खत्म हो जाएगा। चलिए बताते हैं क्या है ये अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स?अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स- 1- किचन टाइल्स- किचन के टाइल्स पर घी-तेल के निशान बन चुके हैं, तो उसे साफ करने के लिए सूखा आटा डाल दें। फिर अखबार से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से तेल-घी के निशान बिल्कुल साफ हो जाते हैं। इससे चिकनाई भी नहीं रहेगी। 2- बाथरूम के टैप- अक्सर बाथरूम के टैप काले पड़ जाते हैं और फिर इन्ह...