हजारीबाग, फरवरी 3 -- बड़कागांव प्रतिनिधि बादम गांव निवासी मिथिलेश ठाकुर की पत्नी 32 वर्षीय उषा देवी की गैस से झूलस जाने के कारण इलाज के दौरान रांची हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि 29 जनवरी को उषा खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे का लाइटर जलाई और किचन में गैस खुला रहने के कारण आग लग गई। जिसके कारण उषा देवी बुरी तरह झुलस गई थी। घर में मौजूद सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हजारीबाग अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे तुरंत रांची अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। 2 फरवरी संध्या 4:30 बजे के बीच दम तोड़ दी। उषा के घर में पति, दो छोटे बच्चे पुत्र साहिल 13 वर्ष, बेटी सालवी कुमारी 6 वर्ष की बेटी है। अग्नि संस्कार बादम के बदमाही नदी में 3 फरवरी को किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.