मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मनियारी थाना क्षेत्र के सुवधीया नाथन में एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने चार लाख का समान उड़ा लिया। इस बाबत गृहस्वामी वीरेन्द्र सिंह ने सोमवार को मनियारी थाने में केस दर्ज कराया है। वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय खनन विभाग में रांची में सेवारत है। परिवार भी वहीं रहता है। रविवार को गांव से फोन आया कि शनिवार की रात घर में चोरी हुई है। किचेन की खिड़की तोड़कर चोरी की गई। सोमवार की गांव पहुंचा तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा था। मेरे घर से एलईडी टीवी, दिवान पलंग के बॉक्स में रखा फूल के बर्तन, सोने की चेन, कान का झुमका आदि गायब था। करीब चार लाख मूल्य के सामान की चोरी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.