लखीसराय, सितम्बर 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत शुक्रवार को किऊल स्टेशन में फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट में खानपान सामग्री की जांच की गई। मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन विभाग, दानापुर के तत्वाधान में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व किऊल स्टेशन में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक किऊल आशुतोष कुमार सिन्हा ने किया| इस दौरान फूड स्टॉल और रेस्टोरेंट में साफ सफाई की जांच की गई तथा खाना बनाने,पैक करने और परोसने वालों को स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की हिदायत दी गई | स्टॉल संचालकों को स्टॉल पर साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रियों को खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर्स को कचरा इधर उधर न फेंकने की हिदायत दी गई| स्टॉल संचालकों को खाद्य पदार्थ तैयार करते समय नाखूनों की गंदगी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.