लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। किऊल नदी किनारे वार्ड संख्या 32 स्थित बालू साइड रोड पर इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन नगर परिषद की गाड़ियां यहां कचरा गिरा रही हैं, लेकिन उसके समुचित निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। परिणामस्वरूप पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और आसपास के घरों में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। वार्ड 32 के निवासियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़ते कचरे से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं, मवेशी और आवारा पशु कचरे को इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे सड़क पर गंदगी फैल जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.