लखीसराय, फरवरी 22 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। किऊल- गया रेलखंड पर बीते 24 वर्षों से सेवा दे रही 13023/24 हावड़ा-गया एक्सप्रेस अब नए एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी। पहली बार इस ट्रेन का आगमन किऊल जंक्शन पर आधुनिक एलएचबी रैक के साथ हुआ, जिसे देखने के लिए यात्रियों और रेलकर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। इस ट्रेन की खास बात इसका बी-1 एसी कोच है, जिसमें ऑटोमेटिक डोर सिस्टम लगाया गया है। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही कोच के दरवाजे स्वतः खुल जाएंगे और ट्रेन के चलने के बाद अपने आप बंद हो जाएंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। लंबे समय से यात्रियों की मांग थी कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन को एलएचबी कोच से परिचालित किया जाए। आखिरकार हावड़ा रेल मंडल डीआरएम के प्रयास से इस मांग को पूरा किया गया। हावड़ा स्टेशन से ट्रेन को नए एलएचबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.