लखीसराय, जनवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र रेल एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा किऊल जंक्शन पर एंटी-सबोटेज चेकिंग अभियान चलाया गया। यह संयुक्त जांच अभियान एसआरपी विद्यसागर यादव, डीएसआरपी एजाज हाफिज, डीएसआरपी राजीव कुमार तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में कंडक्ट किया गया। अभियान का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। जांच के दौरान किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, पार्किंग एरिया, टिकट काउंटर तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की घंटों तक बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में रखे गए लावारिस बैग, संदिग्ध सामानों और यात्रियों के सामानों की भी गहन जांच कराई। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेनों में चढ़कर कोचो...