नवादा, नवम्बर 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किऊल-गया रेलखंड पर रेल परिचालन की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। एक तरफ जहां रेलवे दोहरीकरण जैसी बड़ी परियोजनाओं को पूरा कर बेहतर कनेक्टिविटी और तेज रफ्तार के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर दैनिक और लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों का बेवजह घंटों देर से चलना इस पूरे रेलखंड के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। आलम यह है कि छोटी दूरी की मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं, जिससे कामकाजी लोगों, छात्रों और आम यात्रियों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इन पैसेंजर ट्रेनों को हर रोज मेल ट्रेन और मालगाड़ियों की आवाजाही के कारण संकट झेलने की नौबत बनी हुई है। लगातार भेजी जा रही शिकायतों का भी दानापुर डीआरएम और हाजीपुर जीएम पर कोई असर नहीं पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.