रांची, अप्रैल 5 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में किंडरगार्टेन के बच्चों का नया सत्र शुरू होने पर शनिवार को स्वागत किया गया। पहला दिन बड़े उत्साह और खुशी से मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक अंदाज में स्कूल का पहला दिन सेलिब्रेट किया। खेल और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। इसके लिए विशेष रूप से बनाए गए प्ले एरिया गिगल्स में जमकर मस्ती की। शिक्षकों ने बच्चों का भरपूर साथ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...