कन्नौज, फरवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी के तरंग रंग मंच पर किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यूकेजी पास करके कक्षा एक में प्रवेश करने वाले सभी नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर एकत्र होकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की चेयरपर्सन विभा रानी सक्सेना, प्रबंधक हिमांशु सक्सेना, लक्ष्मी शर्मा और प्रधानाचार्या अलका गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सपनों और प्रतिभा को दर्शाया। नन्हें कलाकारों ने नृत्य, गीत और नाटक के जरिए मंच पर धमाल मचा दिया। इसके बाद सभी बच्चों को कन्वोकेशन ड्रेस में डिग्री, सर्टिफिकेट और विभिन्न श्रेणियों में विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। लिटिल...