जहानाबाद, अगस्त 13 -- किंजर , एक संवाददाता किंजर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। करपी उतरी मण्डल अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा किंजर खेल मैदान से निकली जो किंजर बाजार स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के खूब नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के पश्चात अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। देश के लिए सब कुछ बलिदान करने वाले वीरों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। तिरंगा यात्रा व आजादी से जुड़ी स्मृतियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ा रही है। ति...