जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के परियारी स्थित पंचायत भवन में लगी छह सोलर प्लेट की चोरी चोरों ने 14 दिसंबर की रात्रि में कर ली थी। इस मामले में किंजर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। किंजर पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए रविवार की सुबह छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की चोरी का सोलर प्लेट गनियारी ग्राम स्थित आम के बगीचा के समीप पुलिया के बीच छुपा कर रखा गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह सोलर प्लेट को बरामद कर थाना लाई है। छापेमारी में एएसआई शशि कुमार सिन्हा, एएसआई उषा कुमारी, एएसआई अहमद खान सहित पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...