जहानाबाद, फरवरी 2 -- किंजर, निज संवाददाता। किंजर पुनपुन नदी तट स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर के दक्षिण दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्वश्री आशुतोष जी महाराज के शिष्य स्वामी धनंजयानंद जी एवं शिष्य साध्वी अमृता भारती जी का सुमधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि तीन फरवरी को संध्या के समय औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। आठ दिनों तक चलने वाला यह भक्तिमय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं साथ ही श्रद्धालुओं को बैठने सुनने की व्यापक व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंह , पूर्व सैनिक चंदन कुमार सिंह, गुड्डू शर्मा, कुर्जी कुमार सहित कई लोग काफी सक्रिय होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.