जहानाबाद, फरवरी 9 -- ओडी पदाधिकारी को किया गया निलंबित अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा 6 जनवरी को जिले के दो थाने का रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अरवल थाना में सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात मिले थे लेकिन किंजर थाना में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तीन पुलिस पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान किंजर थाने में अनुपस्थित पाए गए तीनों पुलिस पदाधिकारी पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्रवाई की गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान किंजर थाना में ड्यूटी पर तीन पदाधिकारी नहीं थे। इस मामले में ओडी पदाधिकारी को निलंबित किया गया है और अन्य दो पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि जिले में जितने भी पुलिस पदाधिका...