जहानाबाद, अप्रैल 5 -- बहू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी, आरोपित बहू फरार किंजर, एक संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के खैरा भट्ट विगहा पुनपुन नदी तट के पास शनिवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किंजर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और अरवल सदर अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। शव की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा गांव के समीप लक्ष्मी टोला की रहने वाली 65 वर्षीया रेशमी देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका के शरीर में दो जगह पर गोली लगने का निशान भी है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति अवध सिंह ने पुतोहू एवं अन्य तीन चार लोगों के खिलाफ किंजर थाना में प्राथमिकी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.