जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- किंजर , एक संवाददाता किंजर थाना मोड़ स्थित सर्व सिद्धि मनोकामना पूर्णी दुर्गा पूजा महोत्सव की ओर से प्रतिवर्ष विजया दशमी की संध्या में रावण दहन पिछले 10 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। वहीं इस वर्ष 24 से 30 सितंबर तक प्रति दिन रात्री के समय किंजर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वृंदावन से आए राष्ट्रीय आध्यात्मिक कथा प्रवक्ता पंडित बाल प्रभु जी महाराज और उनके संगीतमय टीम के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा और प्रवचन किया जा रहा है। प्रवचन के दौरान स्वामी जी महराज ने ताड़का वध तो कभी कारागार में योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का बृहद रूप से वर्णन किया गया। पंडित बाल प्रभु जी महाराज से किंजर में पहली बार कथा सुनकर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत को कनिष्ठा उंगली पर सात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.