पूर्णिया, नवम्बर 15 -- पूर्णिया, भूषण।पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा से पहली बार चयनित एआईएमआईएम के विधायक गुलाम सरवर की सियासत में दिलचस्पी कम से कम चार दशक से रही है। उस इलाके में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा के चुनाव तक के लिए अपने चाहते प्रत्याशियों के लिए किंग मेकर का काम सब दिन से करते रहे लेकिन इस बार खुद विधानसभा चुनाव में उतरे तो सबको चौंका दिया। इस प्रकार उन्होंने यह साबित कर दिया कि किंग मेकर भी जब कभी एक्टर बन जाएगा तो पब्लिक डोमेन में अच्छी भूमिका निभा लेगा। इन्होंने वर्ष 2011 में अपनी धर्म पत्नी वाहीदा सरवर को टोली पंचायत से मुखिया बनाया और इसके बाद इस पंचायत से अपने धर्मपत्नी को जिला पार्षद बनाकर जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। हालांकि इस चुनाव के पहले वर्ष 2020 में उन्होंने बायसी विधानसभा से निर्दलीय च...