बेगुसराय, जनवरी 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बेगूसराय प्रीमियर लीग सीजन 9 के तहत किंग्स इलेवन बेगूसराय बनाम बखरी अचीवर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें किंग्स इलेवन बेगूसराय ने बखरी अचीवर्स को 50 रनों से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में 9 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें किंग्स इलेवन के जयंत गौतम ने 37 गेंदों में 51 रन व सुमित ने 17 रन का योगदान दिया। बखरी अचीवर्स की ओर से सोनू ने 3 विकेट तथा अनुराग ने 2 विकेट प्राप्त किये। जवाब में बखरी अचीवर्स की टीम 15 वे ओवर 91 रन बनाकर सिमट गई। बखरी अचीवर्स की ओर से रोहन ने 40 रन और उत्कर्ष ने 16 रन का योगदान दिया। किंग्स इलेवन बेगूसराय के हर्ष वर्मा ने 4 विकेट तथा हर्ष और राहुल ने 2-2 विके...