रुद्रपुर, जनवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में आयोजित सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकदामी और कर्मा क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते। एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी, काशीपुर और मौर्य क्रिकेट अकादमी आमने-सामने रहीं। किंग्सफोर्ड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से विवान बिष्ट ने 58 और संजय सिंह ने 49 रनों की पारी खेली। मौर्य अकादमी की ओर से संस्कार श्रीवास्तव ने 4, जबकि शिवम शर्मा और मीन जिलानी ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी 6 विकेट पर 227 रन ही बना सकी। ध्रुव ने 68 और मयंक मंडेला ने 40 रनों का योगदान दिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.