नई दिल्ली, जुलाई 18 -- साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खराब तबीयत के चलते विजय को फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटीज से ब्रेक लेना पड़ा है। विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू एंटरटेनमेंट एएफ की खबर के मुताबिक, अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इसके चलते किंगडम के प्रमोशनल इवेंट्स से विजय को ब्रेक लेना पड़ा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विजय को डेंगू हुआ है। 31 जुलाई को रिलीज होगी किंगडम किंगडम की बात करें तो यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में विजय के अस्पताल में भर्ती होने से फैंस काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.