सीवान, अक्टूबर 11 -- रघुनाथपुर। स्थान - रघुनाथपुर बाजार। समय - 4 बजे शाम। दिन - शुक्रवार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रंग लोगों पर चढ़ना शुरू हो गया है। रघुनाथपुर बाजार पर एक युवक ने कहा कि - का ए मास्टर साहेब , अबकी बारी त रघुनाथपुर के चुनाव में के आई, एहपर सबकुछ जहुआ गईल बा। हां ठीक ही कह रहे हो बाबू। मास्टर साहेब कहने लगे- अब तक जन सुराज छोड़कर किसी दल का कोई भी सीट और उम्मीदवार के तय और घोषणा नहीं होने से लोगों में बेचैनी सी दिख रही है। शुक्रवार को बाजार के चांदनी चौक के पास राजीव कुमार उर्फ पिंटू के चाय की दुकान पर लोग चाय की चुस्की के साथ चुनावी मुद्दा गढ़ रहे थे। चुनावी बहस में शामिल अरविन्द कुमार विकास के पक्ष में खुल कर बोल रहे थे। हालांकि, शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना भी साध रहे थे। अजय भगत शिक्षा के क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.