मोतिहारी, जनवरी 1 -- घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सभी संसाधनों के उपलब्ध रहने के बावजूद शिक्षकों की भारी कमी घोड़ासहन स्थित जेएलएनएम कॉलेज में नियमित वर्ग संचालन व महाविद्यालय के विकास में बड़ी बाधा साबित हो रही है। बीआरए बिहार विवि के अधीन सिकरहना अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत इकाई लम्बे समय से छात्र-छात्राओं के नामांकन व परीक्षा प्रपत्र भरने का केन्द्र मात्र बन कर रह गया है। नैक मूल्यांकन के लिए इस महाविद्यालय का अब तक एक बार भी निरीक्षण नहीं किया जा सका है। प्राचार्य डा.राजेश कुमार सिंह के अनुसार, महाविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी नैक मूल्यांकन में बड़ी बाधा साबित हो रही है। नियमित स्थायी शिक्षकों के कुल 21 पद के विरूद्ध यहां मात्र तीन नियमित व 6 अतिथि शिक्षक पदस्थापित हैं। अर्थशास्त्र के दो तथा एक नियमित शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.