नई दिल्ली, फरवरी 3 -- आज के समय में आयरन की कमी महिलाओं और बच्चों में एक आम लेकिन गंभीर पोषण समस्या बन चुकी है। थकान, कमजोरी, चक्कर आना और कम हीमोग्लोबिन इसके आम लक्षण हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, सही खान-पान के साथ अगर कास्ट आयरन कुकवेयर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह डाइट में आयरन बढ़ाने का एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका बन सकता है। हालांकि, इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब बर्तन की सही सीजनिंग, सफाई और मेंटेनेंस की जाए। गलत इस्तेमाल से जहां जंग लग सकती है, वहीं फायदे भी कम हो सकते हैं। इसलिए कास्ट आयरन बर्तनों के फायदे जानने के साथ-साथ उनका सही उपयोग समझना बेहद जरूरी है।रिसर्च क्या कहती है?रिसर्च के अनुसार, कास्ट आयरन में खाना पकाने से भोजन में आयरन की मात्रा 2 से 16 गुना तक बढ़ सकती है। यह इस बात पर निर्भर करता ह...