कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव में सोमवार की दोपहर झाड़ू बनाने के लिए कासा की सीक निकालने गई किशोरी नदी में डूब गई। खोजबीन के दौरान करीब दो घंटे बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। तरनी निवासी राजेंद्र सिंह की 15 वर्षीय पुत्री पूजा देवी सोमवार की दोपहर सहेलियों के साथ घास काटने नदी की ओर गई थी। घास काटने के बाद वह झाड़ू बनाने के लिए वहीं पर नदी किनारे लगे कासा की सीक निकालने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के पानी में समा गई। उधर, घास काट रहीं साथ गई सहेलियों ने अचानक उसे गायब देखा तो खोजबीन शुरू की। सुराग नहीं लगने पर घर जाकर किशोरी के परिजनों को जानकारी दी। किशोरी का पिता राजेंद्र सिंह खोजबीन करते हुए नदी की तरफ गया तो वहां बेटी का चप्पल और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.