आगरा, दिसम्बर 2 -- सोमवार रात को सोरों जी से परिक्रमा लगाकर लौट रहे विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चौथा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों युवक दो बाइकों पर सवार थे। आयशर कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम पर पहुंच गए। वहीं दो अन्य सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली नगर के मोहल्ला पुलिया गर्वी निवासी वैभव जैन (35) पुत्र ग्रीश चन्द्र जैन, साथी अरपेन्द्र (43) पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी एमपीनगर कोतवाली नगर बाइक से सोमवार रात को सोरोंजी की पंचकोशीय परिक्रमा लगाने गए थे। परिक्रमा लगाने के बाद देररात बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी तरफ संदीप (28) पुत्र रामकिशोर, साथी आकाश उर्फ अनिल निवासी असरौली कोतवाली देहात बाइक से बर...