आगरा, अप्रैल 24 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान में बीती देर रात मामूली कहासुनी के बाद नामजद ने लाइसेंसी राइफल व तमंचा से फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। मोहन मोहन गली कायस्थान निवासी शौर्य चौहान पुत्र मनोज चौहान की यहीं के निवासी एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर नामजद आरोपी लाइसेंसी राइफल व तमंचा लेकर निकल आया और उसने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक की गई फायरिंग से मनोज कुमार के सीधे हाथ में गोली लगी, शौर्य की जांघ में छर्रे लगे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.