अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल कासगंज के युवक की बुधवार को मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वह सिकंदराराऊ में हुए हादसे में घायल हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी नन्ने (45) पुत्र निशांत किसान था। बीते तीन जनवरी को वह हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए हादसे में घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। बुधवार को उपचार के दौरान नन्ने ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...