एटा, फरवरी 24 -- कासगंज के युवक का शव हजारा नहर में उतराता हुआ मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी पर घरवाले भी पहुंच गए। जिला कासगंज के बिलराम गेट निकट स्कूल के पास निवासी अभिषेक यादव (19) पुत्र महेन्द्रपाल 18 फरवरी को घर से निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी न मिलने के बाद थाना कासगंज में गुमशुदी दर्ज कराई गई थी। कासगंज पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार रात को थाना पिलुआ के गांव कुतुबपुर स्थित नहर में युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी पर घरवाले भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। जानकारी पर पहुंची पिलुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों के अनुसार उन्हे कुछ नहीं पता है बेटा यहां कैसे तक पहुंच गया। पिलुआ पुलिस के अनुसार मामला कासगंज का है।

हिंदी हि...