आगरा, फरवरी 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला गुड्डो देवी की जान चली गई। सोमवार शाम करीब छह बजे जब वह राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास सड़क पार करने का इंतजार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पीछा करके पकड़ लिया। परिजन तुरंत घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को गांव कांतौर में गमगीन माहौल के बीच महिला का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- जुए के अड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.