एटा, फरवरी 21 -- अमांपुर में एटा रोड पर पांच लोगों के आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना अमांपुर के नगला भोजराज निवासी सत्यवीर सिंह बेल्डिंग की दुकान करता है। (50), इनकी पत्नी रामश्री (50), प्राची (12), अमर वती (10) तथा बेटा ग्रीश (10) की मौत हो गई है। सत्यवीर बेल्डिंग की दुकान करता है। करीब तीन दिन से दुकान में से कोई नहीं निकलता हुआ दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो सत्यवीर का शव फांसी पर लटक रहा था। पुलिस शव निकालने की तैयारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...