कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- तहसील चायल के बसेढ़ी गांव में काश्तकारों की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। मामले को लेकर बुधवार को काश्तकारों ने चायल तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने काश्तकारों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बसेढ़ी गांव निवासी धर्मवीर, भोंदल, रजनी और शिव नारायण आदि ने बताया कि गांव में उनकी भूमिधरी जमीन है। उनकी जमीन को कुछ दबंगों ने चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर काश्तकारों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोप है कि दबंग गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने पर आमदा हो रहे हैं। जमीन कब्जा करने का विरोध करते हुए काश्तकारों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.